भारी मात्रा में शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
रांची,। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रांची स्टेशन से भारी
मात्रा में शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को रांची
मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार ने बताया कि गठित फ्लाइंग टीम ने आरपीएफ
पोस्ट रांची के साथ मिलकर निरीक्षक के नेतृत्व में गाड़ी संख्या 18626 के
साधारण डिब्बे से 96 शराब की बोतल बरामद किया।
साथ ही रांची स्टेशन
के प्लेटफॉर्म संख्या दो से 17 शराब की बोतल जब्त की गई। बरामद शराब की
कीमत 48 हजार 500 रुपये आंकी गयी है। मामले में बिहार के भागलपुर निवासी
शिवनंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया है।





