रांची में आरपीएफ का योग शिविर
रांची,। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ)
रांची मंडल ने शुक्रवार को हटिया स्थित रेलवे कॉलोनी के सामुदायिक भवन में
योग शिविर का आयोजन किया। इसमें आरपीएफ के अधिकारियों और कर्मचारियों ने
योग किये। योगगुरु मजूमदार ने योग शिविर का संचालन किया। योग शिविर आरपीएफ
रांची के सहायक सुरक्षा आयुक्त अशोक कुमार सिंह की उपस्थिति में संपन्न
हुआ।





