मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

आरपीएफ ने रांची स्टेशन से की शराब जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आरपीएफ ने रांची स्टेशन से की शराब जब्त

रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन सतर्क के तहत रांची स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक से शराब जब्त की है।निरीक्षक शिशुपाल कुमार ने शनिवार को बताया कि रांची रेल मण्डल के सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ शराब तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन सतर्क के तहत लगातार अभियान चला रहा। इसी क्रम में निरीक्षक शिशुपाल कुमार के नेतृत्व मे रांची स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर तलाशी के दौरान एक सफेद रंग का थैला संदिग्ध स्थिति में पाया गया, जिसकी आसपास कोई मालिक नहीं था। काफी प्रयासों के बावजूद जब कोई भी व्यक्ति सामने नहीं आया तो मौके पर उपस्थित गवाहों के समक्ष थैले की जांच की गई । इस दौरान शराब की 20 बोतलें बरामद की गईं । बरामद शराब की अनुमानित मूल्य छह हजार 800 रूपये आंकी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें