मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

आरपीएफ ने 15 किलो गांजे के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ ) ने हटिया रेलवे स्टेशन

प्लेटफार्म नंबर तीन से 15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया

है। सहायक उपनिरीक्षक रवि शेखर ने सोमवार को बताया कि आरपीएफ रांची मंडल के

सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के जरिये बनाई गई फ्लाइंग टीम ने आरपीएफ पोस्ट

हटिया के साथ मिलकर ऑपरेशन नारकोस के तहत यह कार्रवाई की है।

हटिया

रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान दो तस्करों को भारी बैग के साथ संदिग्ध

तरीके से बैठे देखा। बैग की जांच करने पर 15 किलो गांजा बरामद किया गया।

तस्करों में उत्तर प्रदेश के बारापुर थाना निवासी सचिन कुमार और उत्तर

प्रदेश के धर्मपुर थाना का एक नाबालिग शामिल है। पूछताछ में दोनों ने

बताया कि उनके पास बैग में लिपटा हुआ मारिजुआना (गांजा) है। इसका बाजार

मूल्य सात लाख 50 हजार रुपये है।

सहायक उपनिरीक्षक रवि शेखर ने

बताया कि पूछताछ में तस्करों ने बताया कि गांजा को ओडिशा संबलपुर से लेकर

हटिया पहुंचे थे। गांजा को अपने निजी लाभ के लिए ऊंची कीमत पर उत्तरप्रदेश

में बेचा जाना था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें