मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

आरपीएफ ने 30 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आरपीएफ ने 30 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

रांची। रेलवे सुरक्षा बल(आरपीएफ) ने हटिया रेलवे स्टेशन से 30 किलो गांजा बरामद किया है। मामले में दो आरोपितों अभिषेक सिंह(31) और गोविंद कुमार( 33) को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित बिहार केबक्सर के रहने वाले है। आरपीएफ के एसआई साधना कुमारी ने गुरुवार को बताया कि कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशानुसार आरपीएफ सतर्क थी। इसी क्रम में हटिया आरपीएफ पोस्ट की अधिकारी तथा फ्लाइंग टीम स्टेशन पर जांच में तैनात थे। ट्रेन संख्या 15027 (मौर्या एक्सप्रेस) प्लेटफॉर्म नंबर 03 पर आई। जांच के दौरान कोच संख्या बी /01 में दो व्यक्ति संदिग्ध स्थिति में सोते पाए गए। पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम अभिषेक सिंह और गोविंद कुमार बताया। दोनों ने स्वीकार किया कि उनके ट्रॉली बैग में भूरे प्लास्टिक में लिपटा गांजा रखा है। तुरंत उन्हें ट्रेन से उतार कर प्लेटफॉर्म पर लाया गया। इसकी जानकारी असिस्टेंट सिक्योरिटी कमिश्नर, आरपीएफ मूरी को दी गई। मौके पर असिस्टेंट सिक्योरिटी कमिश्नर आरपीएफ मूरी पहुंचे और उनके बैग की तलाशी ली गई। तलाशी में पाया गया कि अभिषेक सिंह के ट्रॉली बैग से आठ पैकेट और गोविंद कुमार के बैग से छह पैकेट गांजा बरामद हुआ।उन्होंने बताया कि असिस्टेंट सिक्योरिटी कमिश्नर आरपीएफ मूरी के निर्देशानुसार सभी 14 पैकेटों की डीडी किट से जांच की गई, जिसमें गांजा पॉजिटिव पाया गया। बरामद गांजा का वजन करने पर 30 किलो पाया गया। बरामद गांजा और अन्य सामान को जब्त किया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने यह गांजा राउरकेला (ओडिशा) से खरीदा था और रांची बस स्टैंड जाकर राकेश नामक व्यक्ति के कहने पर किसी अन्य व्यक्ति को देने जा रहे थे। सभी कानूनी औपचारिकताओं के बाद दोनों आरोपितों को बरामद गांजा सहित अन्य सामान के साथ जीआरपी हटिया को सौंप दिया गया। जब्त गांजा की कीमत लगभग तीन लाख बताया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें