मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

आरपीएफ ने अवैध रेलवे ई-टिकट के आरोपित को गिरफ्तार किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आरपीएफ ने अवैध रेलवे ई-टिकट के आरोपित को गिरफ्तार किया

रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने अवैध रेलवे ई-टिकट का व्यवसाय करने के मामले में छापेमारी कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान पवन कुमार के रूप में की गई है। निरीक्षक डीके सिंह ने गुरुवार को बताया कि आरपीएफ के मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर रेल टिकटों के कालाबाजारी के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर रांची आरपीएफ पोस्ट के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पोस्ट कमांडर के नेतृत्व में नामकुम पुलिस की सहायता से अवैध रेलवे ई-टिकट व्यापार के खिलाफ छापेमारी की। इस दौरान, "साइबर ढाबा" नामक दुकान में एक व्यक्ति ऑनलाइन कार्य करते पाया गया।आरपीएफ की टीम ने अपनी पहचान बताई और उसकी अनुमति से एसआई सोहन लाल ने उसके कंप्यूटर सिस्टम की जांच की। जांच में पाया गया कि व्यक्ति ने अपने व्यक्तिगत आईडी के माध्यम से 23 रेलवे ई-टिकट बनाया था। टिकट की कुल राशि 45,400 आंकी गयी।आरोपित ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि वह अपनी व्यक्तिगत आईडी का उपयोग करके टिकट बनाता और उन्हें ग्राहकों को बेचता था, जिससे वह अतिरिक्त पैसा कमाता था। आरोपित को रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत अपराध के लिए गिरफ्तार किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें