मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

13 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रांची रेलवे स्टेशन से एक तस्कर को 13 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर का नाम विक्की कुमार है। वह बिहार के नालंदा का रहने वाला है।आरपीएफ निरीक्षक डी शर्मा ने गुरुवार को बताया कि रांची मंडल में मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ लगातार गांजा और शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में ऑपरेशन नार्कोस के तहत आरपीएफ पोस्ट रांची के लगेज स्कैनर्स मशीन के पास ड्यूटी पर अलर्ट आरपीएफ महिला स्टाफ प्रतिमा कुमारी और आरती बारला ने एक तस्कर के पास संदिग्ध सामान को नोटिस किया । इसके बाद उपनिरीक्षक सूरज पांडे और सोहन लाल ने पहुंचकर विक्की से पूछताछ की। ट्रॉली बैग की जांच करने पर बैग से गांजा बरामद किया गया। मामले की सूचना रांची के सहायक सुरक्षा आयुक्त अशोक कुमार सिंह को दी गई। बरामद गांजा की कीमत एक लाख 35 हजार रुपये आंकी गयी है। जब्त गांजा और तस्कर को जीआरपी रांची को सौंप दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें