मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:28 · नई दिल्ली संस्करण

फाइनेंस कर्मी से लूटकांड का हुआ उद्भेदन,लूट की राशि के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

सहरसा,20

फरवरी। विगत दिनों फाइनेंस कर्मी के साथ हुई लूटपाट की घटना का

सफल उद्वेदन करने की जानकारी मंगलवार को सदर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता

में सदर डीएसपी अजीत कुमार ने दी। जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र के

बैजनाथपुर ओपी के समीप अज्ञात अपराधियों द्वारा आरोहन फाइनेंस सर्विस

लिमिटेड कर्मी नीरज कुमार को बीते दिनों बरदाहा से सौर बाजार जाने के क्रम

में बैजनाथपुर रेलवे ढाला के पास कलेक्शन का रुपया 90 हजार 600 रुपए हथियार

दिखाकर लूट लिया गया, जिसको लेकर फाइनेंस कर्मी नीरज ने सौर बाजार थाना

क्षेत्र के बैजनाथपुर में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया

गया।

बैजनाथपुर ओपी अध्यक्ष अरमोद कुमार व तकनीकी सहायता एवं गुप्त

सूचना के आधार पर गोलू कुमार उर्फ आदित्य कुमार को ईटहरा वार्ड नम्बर 05 से

गिरफ्तार कर लिया गया। वही गिरफ्तार अभियुक्त को विधि विरुद्ध कार्रवाई

करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा गया। घटना मे शामिल शेष बचे अपराधियों को

जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 1 देशी

कट्टा ,1 जिंदा कारतूस, 21500रूपए नगद सहित एक मोटरसाइकिल भी जब्त किया

गया।इस छापामारी टीम में बैजनाथपुर पुलिस शिविर प्रभारी अरमोद कुमार, पुलिस

अवर निरीक्षक अरुण कुमार और सूचना इकाई के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस

सिविल के सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें