मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

अदाणी पावर प्लांट की सुरक्षा टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अदाणी पावर प्लांट की सुरक्षा टीम ने  चलाया जागरूकता अभियान

गोड्डा। सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर अदाणी पावर प्लांट की सुरक्षा टीम ने आस-पास के विभिन्न स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाया।इस अभियान के तहत मोतिया हाई स्कूल, बक्सरा हाई स्कूल, महिला आईटीआई, गुम्मा हाई स्कूल सहित कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सड़क सुरक्षा के महत्व को समझा।अभियान के दौरान अदाणी पावर प्लांट परिसर में भी एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों ने भाग लिया। इस आयोजन में अदाणी पावर प्लांट के सिक्योरिटी हेड सुब्रत देवनाथ और उनकी टीम के साथ मोतिया ओपी प्रभारी महावीर पंडित एवं उनकी टीम भी मौजूद रही।इस अवसर पर सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई, जिसमें हेलमेट पहनने, ट्रैफिक नियमों के पालन, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के उपयोग से बचने और सड़क पर सतर्क रहने जैसे विषय शामिल थे।अदाणी पावर प्लांट की सुरक्षा टीम के जरिये आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और दुर्घटनाओं को कम करने में योगदान देना था। स्थानीय लोगों और छात्रों ने अदाणी पावर इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे जागरूकता अभियानों के आयोजन की आवश्यकता पर जोर दिया ताकि सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें