मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

डिजायर और बाइक की टक्कर में युवक की मौत, गिरिडीह-जामताडा मार्ग जाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गिरिडीह । गिरिडीह जामताड़ा गांडेय रोड में चार पहिया वाहन डिजायर और बाइक के बीच हुई टक्कर के बाद युवक की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बघरा बेरगी के समीप बुधवार की सुबह सड़क जाम कर दिया।सड़क जाम की सूचना पर मुफ्फसिल और बेंगाबाद थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और ग्रामीणों से वार्ता की। लेकिन ग्रामीण बगैर मुआवजा दिए सड़क जाम हटाने को तैयार नहीं थे। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार भी लग गई। कई घंटों के जाम के बाद आश्वासन के बाद जाम हटाया गया ।बताया जाता है कि बेंगाबाद थाना इलाके के केशोटांड निवासी इस्लाम अंसारी का पुत्र मोइन अंसारी उर्फ लाटो ( 27)बाइक से बुधवार की अहले सुबह घर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक डिजायर चार पहिया वाहन से बाइक की टक्कर बेंगाबाद थाना इलाके के खुताबांध गांव के समीप हुई। मोइन की मौत मौके पर हो गई। भागने के क्रम में कार भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें