मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

पश्चिम बंगाल में फरक्का से चाकुलिया तक सड़क-रेल जाम, भाजपा ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पश्चिम बंगाल में फरक्का से चाकुलिया तक सड़क-रेल जाम, भाजपा ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के फरक्का समेत अलग-अलग हिस्सों में सड़कों और रेल यातायात को रोका जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया कि पिछले दो दिन से फरक्का से लेकर चाकुलिया तक अराजकता दिख रही है, जो जंगल की आग की तरह फैल रही है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया कि मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में नेशनल हाईवे को असामाजिक तत्वों ने लगभग 3 घंटे से पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया है। लगातार पत्थरबाजी हो रही है। ट्रेनों को जबरदस्ती रोक दिया गया है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "पूरा इलाका बदमाशों, गुंडों और लफंगों के कब्जे में है। अब तक पुलिस की कोई कार्रवाई नहीं दिख रही है। हजारों यात्री फंसे हुए हैं, जो डरे हुए हैं और जिनके पास खाना-पानी नहीं है। राहत की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है।"

सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के डीजीपी से अनुरोध किया कि वे फोर्स भेजें और इलाके पर दोबारा कंट्रोल करें।

उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "संदेश बहुत साफ है कि पश्चिम बंगाल राज्य प्रशासन की पकड़ से बाहर जा रहा है और असामाजिक तत्व व दंगाई कब्जा कर रहे हैं। उन्हें सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस पार्टी का समर्थन प्राप्त है, जिससे वे सामान्य स्थिति को बिगाड़ने के लिए जब चाहें और जो चाहें कर सकें।"

भाजपा की राज्य इकाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था बेकाबू होती जा रही है।

फरक्का से चाकुलिया तक हर जगह अराजकता फैली हुई है। बेलडांगा (मुर्शिदाबाद) में नेशनल हाईवे को घंटों तक ब्लॉक कर दिया गया है। ट्रेनों को जबरन रोका गया है और लगातार पत्थरबाजी जारी है। यह टीएमसी के जंगल राज का असली चेहरा है, जहां असामाजिक तत्व, दंगाई और गुंडे राजनीतिक संरक्षण में राज कर रहे हैं, जबकि प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें