मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में मुंशीगंज थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुटी हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार हृदय राम चौहान (40) पुत्र सीताराम निवासी शिवगंज मजरे घाटमपुर थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी अपनी मोटरसाइकिल से टिकरी बाजार से घर वापस जा रहा था। तभी रात्रि में किसी अज्ञात वाहन चालक के द्वारा बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते हृदय राम चौहान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सुबह ग्रामीणों ने सड़क के किनारे खून से लथपथ लाश और बगल में पड़ी मोटरसाइकिल देखी। जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा तत्काल पुलिस को दी गई। घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मच गया है।मुंशीगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि गुरुवार को घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस पहुंच गई। मृतक के बगल में ही मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में पड़ी हुई थी। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई रामसेवक चौहान की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें