मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:35 · नई दिल्ली संस्करण

यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा : डिवाइडर से टकराई बस, 13 यात्री हुए घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा : डिवाइडर से टकराई बस, 13 यात्री हुए घायल

मथुरा। उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। नोएडा से कानपुर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिससे 15 यात्री घायल हो गए।

यह घटना बलदेव थाना क्षेत्र के माइलस्टोन 131.600 (नोएडा से आगरा की ओर) पर हुई। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को आगरा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कुछ यात्रियों का आरोप है कि बस चालक नशे में था।

पुलिस की ओर से इस बात की जांच की जा रही है कि क्या बस चालक सच में नशे में था या किसी और कारण से यह सड़क हादसा हुआ। प्राथमिक जांच में पता चला कि बस चालक को नींद की झपकी आ गई थी, जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा मंगलवार की रात लगभग 02:10 बजे हुआ।

कॉलर राम निवास द्वारा 02:16 बजे पीआरवी 1934 को घटना की सूचना दी गई थी। प्रभारी निरीक्षक, बलदेव तत्काल मौके पर पहुंचे।

पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायल यात्रियों को उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा भेजा है। शेष यात्रियों के लिए वैकल्पिक वाहनों की व्यवस्था की गई और उन्हें उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

स्थानीय पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर कानून और व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है और स्थिति पूर्ण रूप से नियंत्रण में है। पुलिस ने बस को हटाने और एक्सप्रेसवे पर यातायात को सुचारू बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। इस सड़क हादसे की वजह से एक्सप्रेसवे पर जाम की स्थिति बन गई थी, जिससे बाकी लोगों को यातायात में परेशानी हो रही थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें