मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

गिरिडीह में दूल्हे की गाड़ी हादसे की शिकार, दूल्हे के बहनोई की मौत, तीन घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गिरिडीह,। मुफ्फसिल थाना इलाके के द्वारपहरी में सोमवार की रात

दूल्हे की गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई। इसमेंं दूल्हे के बड़े बहनोई

और धनबाद निवासी राजेश मंडल की मौत हो गई जबकि गाड़ी में सवार पारा शिक्षक

जग्गू मास्टर समेत तीन घायल हो गए। घटना में दूल्हे की डिजायर गाड़ी के

परखच्चे उड़ गए।

बताया जाता है कि इसी द्वारपहरी के घनश्याम मंडल के

बेटे मुकेश मंडल की शादी बगल गांव के ललिता देवी की बेटी के साथ होनी थी।

शादी मंगलवार को है जबकि सोमवार की रात दूल्हे के गांव में विवाह के अन्य

रस्म चल रहे थे। इसी दौरान दूल्हा मुकेश मंडल का बड़ा बहनोई राजेश मंडल

अपने ससुर और साले मुकेश के एक दोस्त के साथ लौट रहा था। इसी दौरान

द्वारपहरी के कौदेया मोड़ में तेज गति में गाड़ी चलाने के दौरान गाड़ी ताड़

के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ताड़ का पेड़ भी धराशाई हो

गया। हादसे में दूल्हे के बहनोई राजेश की मौत मौके पर हो गई। सूचना मिलने

पर मुफ्फसिल थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।

समाप्त

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें