मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

रांची में मनाया गया राजद का 28वां स्थापना दिवस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची,

राजद के प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय

जनता दल का 28 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। पूर्व केंद्रीय

मंत्री और झारखंड के प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव के जरिये झंडोतोलन और

दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

मौके पर झारखंड

प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने गरीबों,

पिछड़ों दलितों अल्पसंख्यकों ओर वंचित के कल्याण के लिए और न्याय दिलाने

के उद्देश्य से राजद का गठन किया था। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने

वंचितों के कल्याण के लिए उनके सम्मान के लिए कड़े संघर्ष और मेहनत के साथ

सामाजिक न्याय के लोगों को न्याय दिलाने का काम किया। भाजपा ने लाख

षड्यंत्र कर हमारे नेता लालू को फंसाने का काम किया। लेकिन लालू प्रसाद

यादव ने हमेशा कहा कि मैं मिट्टी में मिल जाऊंगा लेकिन सांप्रदायिक ताकतों

से कभी समझौता नहीं करूंगा।

उन्होंने कहा कि हर हाल में भाजपा

को देश से भागना है यही संकल्प लेकर यहां से जाना है और राष्ट्रीय जनता दल

के संगठन को पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर पर और प्रदेश स्तर पर मजबूत

करना है। हमें मजबूत और संगठित रहने की आवश्यकता है। झारखंड में

राष्ट्रीय जनता दल संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष

संजय सिंह यादव ने कहा कि संगठन को धारदार और मजबूत करना है। लालू की जो

नीति और सिद्धांत है तेजस्वी यादव का जो नीति और सिद्धांत है उसे जन-जन तक

पहुंचाने का काम करना है। संगठित होकर झारखंड में संगठन को मजबूत करना है

और आने वाले विधानसभा के चुनाव में भाजपा से डटकर मुकाबला करना है और उसे

झारखंड से समाप्त करना है । यही संकल्प लेकर के राजद के नेताओं और

कार्यकर्ताओं को जाना चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें