मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने उपेंद्र कुशवाहा के बयान का किया समर्थन, कहा- सब कुछ ठीक नहीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने उपेंद्र कुशवाहा के बयान का किया समर्थन, कहा- सब कुछ ठीक नहीं

पटना,। राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि एनडीए में कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में मृत्युंजय तिवारी ने उपेंद्र कुशवाहा के बयान के संदर्भ में कहा कि वे बिल्कुल ठीक कह रहे हैं। उनकी बातों में 100 फीसद सत्यता है, जिसे किसी भी कीमत पर खारिज नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने दावा किया कि ना सिर्फ एनडीए, बल्कि मैं कहता हूं कि भाजपा में भी कुछ ठीक नहीं चल रहा है। स्थिति बिल्कुल विपरीत हो चुकी है, जिसका खामियाजा इन लोगों को आगामी चुनाव में निश्चित तौर पर भुगतना होगा।

उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में एनडीए में आग लगने वाली है और यह आग इतनी भयंकर होगी कि कई लोग इसके जद में आएंगे। इसका खामियाजा कई लोगों को भुगतना होगा। मैं यह बात आज से नहीं, बल्कि पिछले लंबे समय से कह रहा हूं कि एनडीए में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। लेकिन, अफसोस, कुछ लोग इसे गंभीरता से लेने की जहमत ही नहीं उठा रहे हैं और अब उपेंद्र कुशवाहा ने खुद अग्रिम पंक्ति पर सामने आकर इस बात को स्वीकार किया है कि एनडीए में कुछ भी ठीक नहीं है।

मृत्युंजय तिवारी ने एनडीए को 'डूबती नईया' बताया और कहा कि इस नाव में सवार सभी लोग डूबने वाले हैं। ऐसे में समझदार लोग नाव से उतर जाएंगे, क्योंकि उन्हें पता है कि उनका कोई भविष्य नहीं है।

राजद नेता ने दावा किया कि इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत होने जा रही है।

बिहार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति हमारे पक्ष में है। हमें जीत का झंडा बुलंद करने से कोई नहीं रोक सकता है। सूबे की जनता का साथ इस बार हमें मिलने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हमारे नेता तेजस्वी यादव ने स्पष्ट किया है कि इस बार प्रदेश में जाति और धर्म के नाम पर कोई भी मतदान नहीं करेगा। इस बार लोगों के सामने रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दे मायने रखते हैं।

आगामी चुनाव में यही मुद्दे प्रदेश की राजनीतिक रूपरेखा निर्धारित करने जा रहे हैं। लेकिन, मुझे इस बात का अफसोस है कि एनडीए के लोग इसे स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में विरोधियों का कोई भी मुद्दा काम नहीं आने वाला है। अगर किसी भी प्रकार का हथकंडा अपनाने की कोशिश करेंगे, तो मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि उन्हें निराशा ही हाथ लगेगी। इसके अलावा, उन्हें कुछ भी प्राप्त होने वाला नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें