मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

'करुप्पु' को लेकर आरजे बालाजी ने किया अफवाहों का खंडन, कहा- '10 अप्रैल को रिलीज नहीं होगी फिल्म'

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'करुप्पु' को लेकर आरजे बालाजी ने किया अफवाहों का खंडन, कहा- '10 अप्रैल को रिलीज नहीं होगी फिल्म'

चेन्नई। अभिनेता सूर्या की नई फिल्म 'करुप्पु' का इंतजार फैंस बड़ी ही बेसब्री के साथ कर रहे है। हाल ही में फिल्म को लेकर अफवाहें सामने आई थीं कि यह 10 अप्रैल को रिलीज होगी, लेकिन फिल्म के निर्देशक और अभिनेता आरजे बालाजी ने इन अफवाहों को खारिज किया है।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया और बताया कि अभी फिल्म की रिलीज डेट फाइनल नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि फैंस को इसके बारे में अगले हफ्ते या दस दिन में अपडेट मिलेगा।

वीडियो में आरजे बालाजी ने सीधे फैंस से बात की और कहा, "मुझे पता है कि सूर्या सर के बहुत से फैंस निराश हैं, क्योंकि फिल्म का इंतजार लंबा हो रहा है। मैं भी लगभग दो साल से काम कर रहा हूं।

इसलिए, आपका इंतजार सार्थक होगा। हमारा समय लेने का कोई इरादा नहीं है। एक हफ्ते से 10 दिन में, हम आपसे फिल्म के रिलीज होने के अपडेट के साथ मिलेंगे।''

उन्होंने कहा, ''फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज नहीं होगी। ये अफवाहें पूरी तरह गलत हैं। कुछ लोग कह रहे थे कि मेरे और प्रोड्यूसर के बीच झगड़ा है, या प्रोड्यूसर और म्यूजिक डायरेक्टर के बीच लड़ाई हो रही है। ऐसी बातें केवल अफवाहें हैं, इनमें कोई भी सच्चाई नहीं है।

''

आरजे बालाजी ने पहले भी फैंस के लिए वीडियो जारी करते हुए बताया था कि 'करुप्पु' पूरी तरह तैयार है, लेकिन टीम फिलहाल ज्यादा प्रमोशन नहीं करना चाहती। अगर फिल्म रिलीज से पहले बहुत ज्यादा हाइप बन जाएगा और फिल्म उस उम्मीद पर खरी नहीं उतरी, तो फैंस निराश हो सकते हैं। इसलिए टीम ने फैसला किया कि सही समय पर ही फिल्म रिलीज होगी।

फिल्म में सूर्या के अलावा, अभिनेत्री त्रिशा मुख्य किरदार में हैं। वहीं मलयालम एक्टर इंद्रांस, शिवदा, स्वासिका और तमिल एक्टर योगी बाबू भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें