मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

हेमंत सोरेन की रिहाई के लिए रामगढ़ पहाड़ी शिव मंदिर में अनुष्ठान शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रामगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रिहाई, राज्य की सलामती और जनकल्याण के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव संजीव बेदिया ने उरीमारी पहाड़ी शिव मंदिर में शुक्रवार को भगवान शिव का अनुष्ठान शुरू कराया। यह अनुष्ठान सफल हो, इसके लिए उन्होंने बनारस से आठ योग्य ब्राह्मण को न्योता दिया है।

पहाड़ी शिव मंदिर में भगवान शिव का अनुष्ठान शुरू हो चुका है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता को यह उम्मीद है कि इस अनुष्ठान के पूर्ण होने से पूर्व मुख्यमंत्री और आदिवासियों के नेता हेमंत सोरेन जल्द जेल से बाहर निकल जाएंगे। इसके साथ पार्टी नेता संजीव बेदिया ने माता रानी का भी सात दिनों का अनुष्ठान शुरू कराया है, ताकि इस पुण्य प्रताप से हेमंत सोरेन जल्द बाहर निकल सके। अनुष्ठान पर बैठे पुजारी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रिहाई, राज्य की सलामती और जनकल्याण के लिए यह अनुष्ठान शुरू किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें