मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

रिम्स के छात्रों ने स्थानीय युवकों के साथ की मारपीट, एफआईआर दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची, । राजधानी के बरियातू थाना क्षेत्र में सोमवार की देर

रात दो स्थानीय युवकों के साथ रिम्स के छात्रों ने जमकर मारपीट की।

स्थानीय युवकों का आरोप है कि रिम्स के छात्र उनको खींचकर कैंपस ले गये और

उनकी जमकर पिटाई की। इस संबंध में बरियातू निवासी अनमोल और पुरानी रांची

निवासी कुणाल ने रिम्स के 40-50 अज्ञात छात्रों के खिलाफ मारपीट का मामला

दर्ज करवाया है। बताया जा रहा है कि पीने-खाने के विवाद में यह मारपीट हुई

है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सदर कोतवाली और सिटी डीएसपी

पहुंचे थे। इसके बाद मारपीट में घायल दोनों युवकों को हॉस्पिटल में भर्ती

करवाया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। मौके पर पुलिस

की टीम नजर बनाये हुए है। सदर डीएसपी संजीव बेसरा ने मंगलवार को बताया कि

फिलहाल पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कानून के

तहत कार्रवाई की जाएगी। मामले में एफआईआर दर्ज किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें