मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्वी सिंहभूम में 21 से 28 नवंबर तक मनाया जा रहा है 'सेवा का अधिकार सप्ताह', पंचायत स्तर पर लगेंगे शिविर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पूर्वी सिंहभूम में 21 से 28 नवंबर तक मनाया जा रहा है 'सेवा का अधिकार सप्ताह', पंचायत स्तर पर लगेंगे शिविर

पूर्वी सिंहभूम। झारखंड सरकार की ओर से संचालित "आपकी योजना-आपकी सरकार, आपके द्वार" कार्यक्रम पूर्वी सिंहभूम में भी 21 से 28 नवंबर तक "सेवा का अधिकार सप्ताह" के रूप में मनाया जा रहा है। सरकार ने झारखंड राज्य सेवा गारंटी अधिनियम, 2011 को प्राथमिकता देते हुए पूरे राज्य में इस विशेष साप्ताहिक अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने का निर्णय लिया है।"सेवा का अधिकार सप्ताह" के दौरान सभी पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिससे कि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अधिनियम में सूचीबद्ध सरकारी सेवाएं लोगों तक समय पर और आसानी से पहुंच सकें। शिविरों में आम जनता को सरकारी सेवाओं और योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है।जिले की प्रत्येक पंचायत में कम से कम एक शिविर अनिवार्य रूप से आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। लोगों से जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, नया राशन कार्ड, म्यूटेशन, भूमि मापी, भू-धारण प्रमाण पत्र तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राथमिकता के आधार पर लिए जाएंगे। इसके साथ ही अधिनियम में सम्मिलित अन्य सेवाओं एवं जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन भी प्राप्त किए जाएंगे।शिविरों में प्राप्त सभी आवेदनों को तुरंत पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा, जिससे शिकायतों का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित होगा। प्राप्त आवेदनों के समाधान से संबंधित सभी दस्तावेज, आवेदक की तस्वीर सहित, पोर्टल पर अपलोड किए जाएँगे। शिविर में दर्ज शिकायतों का उसी दिन निराकरण करने तथा सभी आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के अंदर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इस सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।-

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें