मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

काली पूजा पंडाल के पास रिक्शा चालक ने फंदे से लटकर की खुदकुशी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
काली पूजा पंडाल के पास रिक्शा चालक ने फंदे से लटकर की खुदकुशी

पूर्वी सिंहभूम। उलीडीह थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट के समीप शुक्रवार देर रात एक वृद्ध रिक्शा चालक ने काली पूजा पंडाल के पास बांस के ढांचे में रस्सी के सहारे फंदे से लटकर खुदकुशी कर ली।इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के लोग स्तब्ध रह गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 11 बजे कुछ लोगों ने पंडाल के पास शव को लटकता देखा, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।सूचना पाकर उलीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और उसे पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मृतक की पहचान की पुष्टि करने के साथ-साथ खुदकुशी के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।स्थानीय निवासियों के अनुसार, मृत व्यक्ति पेशे से रिक्शा चालक था और अक्सर चेकपोस्ट, बाराद्वारी तथा कालीमाटी रोड इलाके में रिक्शा चलाते देखा जाता था। वह शांत और सीधा-सादा स्वभाव का था। रोजाना शाम के समय वह इलाके में लोगों से बातचीत करता और फिर रात में अपने रिक्शे में ही आराम करता था।लोगों का कहना है कि उसने किसी से कोई झगड़ा नहीं किया था और न ही किसी प्रकार की परेशानी की शिकायत कभी जताई थी। अचानक इस तरह की घटना से हर कोई हैरान है। कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वह उदास नजर आ रहा था और बहुत कम बोल रहा था।फिलहाल पुलिस आत्महत्या के पीछे आर्थिक या पारिवारिक कारणों की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में हर पहलू से जांच की जा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें