मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

गिरिडीह पुलिस ने 25 लाख की इनामी नक्सली जया को भेजा जेल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गिरिडीह, । एक करोड़ के इनामी नक्सली प्रयाग दा उर्फ विवेक की

गिरफ्तार पत्नी जया को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। तीन दिनों पूर्व आईबी

ने जया को उस वक्त गिरफ्तार किया था जब वह धनबाद के हॉस्पिटल में नाम बदलकर

इलाज के लिए भर्ती थी। आईबी ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद गिरिडीह की मधुबन पुलिस जया को धनबाद से कस्डडी

में मधुबन थाने ले आई। लम्बी पूछताछ के बाद उसे मंगलवार को जेल भेजा गया।

जानकारी के अनुसार जया पर झारखंड में 25 लाख का इनाम घोषित था। मधुबन थाना

पुलिस ने जया को थाना कांड संख्या 1/19 में गिरफ्तार किया। जया पर 17 सीएलए

एक्ट का केस दर्ज है। इसके अलावा मधुबन और पीरटांड सहित कई अन्य थानों में

नक्सली घटनाओं के केस दर्ज किए जाने की बात कही जा रही है। बताया गया कि

मधुबन पुलिस पहले भी जया को इसी 17 सीएलए एक्ट में जेल भेज चुकी है। पुलिस

सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में जया ने पति प्रयाग दा उर्फ विवेक दा से

जुड़ी कई अहम जानकारियां दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें