मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

बदायूं: हत्या आरोपी जावेद पर 25 हजार का ईनाम घोषित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बदायूं जिले में दो सगे भाइयों की निर्मम हत्या करने वाले

मुख्य आरोपी साजिद को पुलिस ने पहले ही एनकाउंटर में मार गिराया है, जबकि

फरार अभियुक्त जावेद पर 25000 का इनाम घोषित किया है। पुलिस की चार टीम में

जावेद की तलाश में लगी हुई हैं लेकिन 36 घंटे से अधिक बीतने के बाद भी अभी

तक पुलिस को जावेद का कोई सुराग नहीं मिला है और ना ही पुलिस अब तक दोनों

बच्चों की हत्या के पीछे की वजह तलाश पाई है।

उधर, पुलिस आगजनी व

उपद्रव करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही

है। फिहलाल पुलिस के अधिकारियों ने अभी तक कितने लोग अज्ञात लोगों पर

मुकदमा दर्ज हुआ है इस बात की पुष्टि नहीं की है। एसएसपी आलोक प्रियदर्शी

ने बताया कि उपद्रव करने वाली भीड़ पर भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उधर,

साजिद के एनकाउंटर के बाद उसकी मां नसरीन का भी बयान आया है। मां का कहना

है कि साजिद ने ही घटना को अंजाम दिया है। जिस दिन घटना हुई उस दिन उनका

बेटा जावेद घर पर था। मां का कहना है कि उनका बेटा जावेद बेकसूर है उसके

साथ पुलिस इस तरह का व्यवहार ना करें। साजिद ने जैसा किया उसे उसके कर्म की

सजा मिली है इसका उन्हें कोई अफसोस नहीं है।

उधर, मासूमों की हत्या

में फरार आरोपी जावेद की तलाश में पुलिस ने जिले भर में सघन चेकिंग अभियान

चलाया और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग भी की ताकि जावेद जिले से बाहर न भाग

पाए। हालांकि जावेद अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस की चार टीमें

में उसका सुराग नहीं लगा पाई हैं। जब तक जावेद की गिरफ्तारी नहीं होगी तब

तक दोनों सगे भाइयों की हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें