मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:40 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा चुनाव को लेकर हुई समीक्षा, चार मार्च से सोशल मीडिया पर चलेगा अभियान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार शनिवार को समाहरणालय में लोकसभा आम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य में चार मार्च से सोशल मीडिया अभियान #Iam Verified Voter के संचालन के संबंध में चर्चा की गई। अभियान का प्रारम्भ संपूर्ण राज्य में सभी मतदान केन्द्रों पर चार मार्च को किया जाएगा।

किसी भी चुनाव में मतदान करने के लिए मतदाता का नाम संबंधित मतदान केन्द्र की मतदाता सूची में निबंधित होना अनिवार्य है। विगत चुनावों में कहीं-कही से ऐसे मामलें प्रकाश में आते है कि कोई मतदाता अपना फोटो मतदाता पहचान पत्र लेकर मतदान करने जाते है, लेकिन मतदाता सूची में संबंधित मतदाता का नाम निबंधित नहीं होने के कारण यह मतदान करने से वंचित रह जाता है। आगामी लोकसभा आम चुनाव, 2024 में ऐसी एक भी घटना न हो, इसके लिए मतदाताओं को जागरूक करनेके लिए सोशल मीडिया के माध्यम से #lam Verified Voter अभियान का संचालन करने का निर्णय लिया गया है। इसे लेकर अधिकारियों ने कई निर्देश पदाधिकारियों को दिये।

बैठक में विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी जेम्स सुरिन, अपर समाहर्ता (नक्सल), सुदर्शन मुर्मू, भूमि सुधार उप- समाहर्ता, मुकेश कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी बिवेक कुमार सुमन, प्रक्षिमान उप-समाहर्ता त्रिभुवन सिंह एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं सम्बंधित सभी अधिकारी और पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें