मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:28 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में भाजपा को पलटनी है बाजी तो बदलने होंगे मोहरे

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
झारखंड में भाजपा को पलटनी है बाजी तो बदलने होंगे मोहरे

खूंटी,। भाजपा का अभेद्य किला और सबसे सुरक्षित समझे जान वाली

खूंटी संसदीय सीट से केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा की

करारी हार के बाद इसकी समीक्षा को लेकर कार्यकर्ताओं में रार है।

इस

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के कालीचरण मुंडा ने अर्जुन मुंडा को लगभग डेढ़

लाख मतों से कड़ी शिकस्त दी थी। खूंटी वही सीट है, जहां से पद्मभूषण कड़िया

मुंडा आठ बार सांसद रहे हैं। अब तक हुए 18 लोकसभा चुनावों में भाजपा ने

सर्वाधिक नौ बार जीत दर्ज की है। कांग्रेस को चार बार और पांच बार झारखंड

प्रत्याशी को यहां से जीत मिली है। खूंटी जैसी सुरक्षित सीट गंवाने और वह

भी केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा जैसे कद्दावर नेता की बड़े अंतर से हार के

बाद भाजपा नेता हार के कारण ढूंढ रहे हैं। इसी को लेकर भाजपा नेताओं ने

विधायक कोचे मुंडा के तोरपा के ममरला स्थित आवास में शनिवार को दिन भर मंथन

किया था। खूंटी लोकसभा क्षेत्र में पडने वाले सभी छह विधानसभा क्षेखें

तोरपा, खूंटी, सिमडेगा, कोलेबिरा, तमाड और खरसावां केे प्रमुख भाजपा

कार्यकर्ताओं को बैठक में बुलाया गया था।

केंद्रीय नेतृत्व द्वारा

भेजे गये करीब तीस बिंदुओं पर कार्यकर्ताओं से भाजपा के संगठन महामंत्री

कर्मवीर सिंह, राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा, पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही

ने विधायक कोचे मुंडा, विधाायक नीलकंठ सिंह मुंडा, पूर्व विधायक बिमला

प्रधान समेत चुनाव प्रभारियों और संयोजकों से हार के कारणों के बारे में

जानारी ली। कार्यकर्ताओं ने सभी सवालों का खुलकर जवाब दिया। समीक्षा बैठक

के बाद भाजपा के अंदर राजनीतिक माहौल और गरमा गया। पिछले दो दिनो सं भाजपा

कार्यकर्ता समीक्षा

बैठक के बार में ही चर्चा करते रहे। समीक्षा

बैठक को लेकर भाजपा कें समर्पित कार्यकर्ता असंतुष्ट दिखे। कई कार्यकर्ता

कह रहे थे समीक्षा बैठक के नाम पर केवल खानापूर्ति की गयी है। कार्यकर्ताओं

का कहना था हमने खुलकर हार के कारणों को पार्टी के बड़े नेताओं को अवगतत

करा दिया है। कार्यकर्ताओं ने स्प्ष्ट रूप से कहा कि हार के लिए अपने ही

लोग जिम्मेदार हैं। नाम नहीं छापने की शर्त पर कार्यकर्ताओं ने बताया कि

समीक्षा बैठक में संगठन में बदलाव की मांग हमने की है। नेताओं को स्थानीय

कार्यकर्ताओं ने बताया कि संगठन के कई बडे नेता चुनाव के दौरान निष्क्रिय

रहे, तो कई नेता पर्दे के पीछे से पार्टी प्रत्याशी को हराने में लगे थे।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस हार से सबक लेते हुए संगठन में बदलाव नही किया

गया, तो विधानसभा में स्थिति और विकट हो सकती है।

सोशल मीडिया पर खूब हो रही है समीक्षा बैठक की चर्चा

भाजपा

की समीक्षा बैठक की व्हाट्एसप, एक्स, फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया

प्लेटफॉर्म पर भी खूब चर्चा हो रही है। भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी

रविंद्र राय क बयान पर कई लोगों ने कमेंट किया कि भाजपा को हराने के लिए

क्या पाकिस्तान और चीन से विदेशी एजेंसी आये थे। किसी ने कहा कि चुनाव

प्रभारी होने के नाते इस हार के लिए नैतिक रूप से लोकसभा प्रभारी, संयोजक

से लेकर जिला संगठन तक जिम्मेवार है। लोगों का कहना है कि इसके बाद भी यदि

संगठन में फेरबदल नहीं हुआ, तो पांच महीने बाद होनेवाले विधानसभा चुनाव में

इसका खमियाजा पार्टी को भुगतना पड़ सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें