मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्रीय चुनाव आयोग ने शुरू की समीक्षा, राज्य के सभी डीसी बैठक में शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रामगढ़, केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम ने झारखंड विधानसभा चुनाव

की तैयारी की समीक्षा अभी से शुरू कर दी है। गुरुवार सुबह से रामगढ़ के

पतरातु लेक रिजॉर्ट में आयोजित द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण

कार्यक्रम में राज्य के तमाम डीसी शामिल हुए हैं।

बैठक में केंद्रीय

उपचुनाव आयुक्त धर्मेंद्र शर्मा और नितेश कुमार व्यास आगामी विधानसभा चुनाव

को लेकर कैसे तैयारी करनी है इस पर चर्चा कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव के

दौरान जिन स्थानों पर त्रुटियां रह गई थी, उसे दूर करना है। मतदाताओं को

कैसे बूथ तक पहुंचाना है, यह बेहद जरूरी है। मतदान का प्रतिशत कैसे बढ़े यह

एक बेहद गंभीर विषय है। हर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें और उसे

उदासीनता से निकलकर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी देने के लिए प्रोत्साहित

कैसे किया जाए इस पर विचार किया जा रहा है।

राज्य के मुख्य निर्वाचन

पदाधिकारी के रवि कुमार, एसपीएनओ अमोल वी. होमकर, अपर मुख्य निर्वाचन

पदाधिकारी नेहा अरोड़ा के साथ आयोग की टीम पतरातू पर्यटन विहार स्थित

सभागार में झारखंड में मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण

कार्यक्रम-2024 के तहत चल रहे कार्यों को लेकर सभी जिला निर्वाचन

पदाधिकारियों के साथ समीक्षा कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें