मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

घूस लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार, तहसील के बरामदे में गिन रहा था रुपये

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मीरजापुर,। मड़िहान तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक इंद्रमणि को

एंटी करप्शन टीम ने सोमवार को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। वह घूस में

लिए रुपये को तहसील के बरामदे में गिन रहा था। एंटी करप्शन टीम उसे पकड़ कर

मड़िहान थाने पर ले गई।

शिकायतकर्ता ने बताया कि लेदुकी गांव के

जमीनी मामले को सलटाने के लिए 25 हजार रुपये में राजस्व निरीक्षक से सौदा

तय हुआ था। एंटी करप्शन टीम शिकायत पर सोमवार की दोपहर तहसील पहुंची। इसी

दौरान शिकायतकर्ता ने केमिकल लगे नोटों को राजस्व निरीक्षक को पकड़ाया।

रुपये लेकर वह बरामदे में आकर गिनने लगा। पहले से ही इंतजार कर रही एंटी

करप्शन टीम ने धर दबोचा। राजस्व निरीक्षक को साथ लेकर टीम मड़िहान थाने

पहुंची। बंद कमरे में कानूनी प्रक्रिया को अंजाम दिया जा रहा है। इसके

पूर्व आरोपित सदर तहसील में अमीन के पद पर कार्यरत था। राजस्व निरीक्षक के

पद पर प्रमोशन के साथ ही वह मड़िहान तहसील में तैनात किया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें