मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

रिश्वत मामले में राजस्व कर्मचारी को पांच साल कारावास की सजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। रिश्वत लेने के दोषी नामकुम अंचल के तत्कालीन राजस्व कर्मचारी संजय साव को एसीबी की अदालत ने कठोर कारावास की सजा सुनाई है। एसीबी के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार सिंह की अदालत ने सोमवार को दोषी संजय साव को पांच साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इतना ही नहीं उस पर 45 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना नहीं देने पर उसे अतिरिक्त नौ महीने की सजा काटनी होगी।अदालत ने गत 25 सितंबर को रिश्वत लेने के आरोप में दोषी पाकर जेल भेज दिया था। उस पर दाखिल खारिज करने के एवज में सूचक से पांच हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप था। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने उसे रिश्वत की राशि के साथ 24 जुलाई, 2010 को गिरफ्तार किया था। तत्कालीन डीसी ने गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दी थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें