मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:56 · नई दिल्ली संस्करण

27 साल बाद लिया बदला: मुंबई गैंगस्टर के भतीजे ने मुखबिर की हत्या की, नागपुर से गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
27 साल बाद लिया बदला: मुंबई गैंगस्टर के भतीजे ने मुखबिर की हत्या की, नागपुर से गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई में 27 साल पुराने एनकाउंटर का बदला लेने के लिए एक युवक ने कथित मुखबिर की बेरहमी से हत्या कर दी। मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले में मुख्य आरोपी और उसके साथी को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 1999 में एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर शादिक कालिया के भतीजे शादिक जावर ने अपने चाचा की मौत का बदला लेने के लिए 78 वर्षीय इकबाल इब्राहिम सेलिया की हत्या की साजिश रची। आरोप है कि इकबाल सेलिया ने उस समय एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक की टीम को सूचना दी थी, जिसके कारण शादिक कालिया मारा गया था।

20 अप्रैल की शाम नागपाड़ा इलाके में सेलिया के घर में हमला किया गया।

उस समय घर में सिर्फ बुजुर्ग इकबाल अकेले थे। दो हमलावरों ने धारदार हथियार से उन पर 20 से ज्यादा वार किए और उनकी निर्मम हत्या कर दी। जब परिवार के अन्य सदस्य घर लौटे तो उन्हें खून से लथपथ शव मिला।

हत्या के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी गतिविधियों का पता लगाया।

जांच में पता चला कि हमला करने के बाद आरोपी अंटोप हिल, विद्याविहार होते हुए कल्याण पहुंचे और फिर नागपुर भाग गए।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने तकनीकी सबूतों के आधार पर तेज कार्रवाई करते हुए 29 वर्षीय शादिक जावर और उसके 22 वर्षीय साथी नौशाद मिथानी को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि शादिक कालिया 1990 के दशक में कालाचौकी इलाके में फुटपाथ पर जूते बेचा करता था। बाद में वह अंडरवर्ल्ड से जुड़ गया और छोटा शकील गैंग का सदस्य बन गया। नवंबर 1999 में एक बड़े नेता की हत्या की साजिश के दौरान दया नायक की टीम ने उसे एनकाउंटर में मार गिराया था। उस समय शादिक जावर महज दो साल का था। बड़े होने के बाद उसने चाचा की मौत का बदला लेने की ठान ली।

पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है कि कहीं कोई और साजिश तो नहीं थी। दोनों आरोपियों को आगे की पूछताछ के लिए मुंबई लाया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें