मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

छात्र आंदोलन के मद्देनजर जमशेदपुर में धारा निषेधाज्ञा, प्रदर्शन पर प्रतिबंध

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छात्र आंदोलन के मद्देनजर जमशेदपुर में धारा निषेधाज्ञा, प्रदर्शन पर प्रतिबंध

पूर्वी सिंहभूम। झारखंड में जारी छात्र आंदोलन को देखते हुए जमशेदपुर शहर में विधि-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। प्रशासन के आदेश के अनुसार 10 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे से शहर में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है, जो अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।

निषेधाज्ञा के तहत संबंधित क्षेत्र में पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एक स्थान पर एकत्रित होने पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा जुलूस निकालने, प्रदर्शन करने, धरना देने और सभा आयोजित करने पर भी रोक रहेगी। ऐसे किसी भी आयोजन की अनुमति नहीं होगी, जिससे शहर की विधि-व्यवस्था या शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका हो।

छात्र आंदोलन को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के साथ स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने आम लोगों से निषेधाज्ञा का पालन करने और शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

प्रशासन ने नागरिकों को अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहने की हिदायत दी है। लोगों से विशेष रूप से सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के भ्रामक, आपत्तिजनक या भड़काऊ संदेश साझा या प्रसारित नहीं करने को कहा गया है।

प्रशासन ने अपील की है कि किसी भी सूचना पर विश्वास करने या उसे आगे प्रसारित करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि जरूर कर लें। अधिकारियों ने कहा कि शहर में शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में नागरिकों का सहयोग महत्वपूर्ण है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें