मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड विधानसभा में 25 समितियों का पुनर्गठन, कल्पना सोरेन बनीं महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड विधानसभा में 25 समितियों का पुनर्गठन, कल्पना सोरेन बनीं महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति

रांची। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने विधानसभा की 25 समितियों का पुनर्गठन किया है। इसके लिए सभापति और सदस्यों के नामों की अधिसूचना जारी कर दी गई है।अधिसूचना के अनुसार, गांडेय की झामुमो विधायक कल्पना सोरेन को महिला एवं बाल विकास समिति का सभापति बनाया गया है। बरही के भाजपा विधायक मनोज कुमार यादव को लोकलेखा समिति की जिम्मेदारी दी गई है। विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो विशेषाधिकार समिति, नियम समिति और याचिका समिति के सभापति होंगे।प्रमुख समितियों के नए अध्यक्षसत्येंद्र नाथ तिवारी (भाजपा, गढ़वा)- सामान्य प्रयोजन समिति।हेमलाल मुर्मू (झामुमो, लिट्टीपाड़ा) - प्राक्कलन समिति।निरल पूर्ति (झामुमो, मझगांव) – सरकारी उपक्रम समिति।अरूप चटर्जी (माले, निरसा) - सरकारी आश्वासन समिति।बसंत सोरेन (झामुमो, दुमका)- प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति।प्रदीप यादव (पोड़ैयाहाट) - जिला परिषद एवं पंचायती राज समिति।रामेश्वर उरांव (कांग्रेस, लोहरदगा) - आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति।उमाकांत रजक (झामुमो, चंदनक्यारी) - निवेदन समिति।स्टीफन मरांडी (महेशपुर) – अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति।रामचन्द्र सिंह (मनिका, कांग्रेस) - सदाचार समिति।नीरा यादव (कोडरमा, भाजपा) – पुस्तकालय विकास समिति।उदयशंकर सिंह (सारठ, झामुमो) - पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति।चन्द्रेश्वर प्रसाद सिंह (रांची, भाजपा) - विधायक निधि अनुश्रवण समिति।भूषण तिर्की (गुमला, झामुमो) - शून्यकाल समिति।राज सिन्हा (धनबाद, भाजपा)- गैर सरकारी संकल्प समिति।सुरेश पासवान (देवघर, राजद) – अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति।सविता महतो (ईचागढ़, झामुमो) - युवा कल्याण, संस्कृति एवं पर्यटन विकास समिति।दशरथ गगराई (खरसावां, झामुमो) - आवास समिति।सरयू राय (जमशेदपुर पश्चिम, निर्दलीय) - प्रत्यायुक्त समिति।विकास मुंडा (तमाड़, झामुमो) - खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले समिति।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें