मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

जमीन घोटाला मामले में सद्दाम हुैसन की रिमांड अवधि 16 तक बढ़ी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े जमीन घोटाले

मामले में फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मास्टरमाइंड मोहम्मद सद्दाम हुसैन

की रिमांड अवधि समाप्त होने पर ईडी कोर्ट में पेश किया गया। शुक्रवार को

ईडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत से ईडी के विशेष लोक अभियोजक

रमित सत्येंद्र ने सद्दाम से पांच दिनों तक पूछताछ की अनुमति मांगी। इसका

आरोपित की अधिवक्ता स्नेह सिंह ने विरोध किया। दोनों पक्षों की बहस सुनने

के बाद अदालत ने ईडी को सद्दाम से चार दिनों ( 16 अप्रैल )तक पूछताछ की

अनुमति दे दी।

सद्दाम ईडी के कांड संख्या 5/2023 और 1/2023 में भी

आरोपित है। मोहम्मद सद्दाम को ईडी ने पहली बार बरियातू के सेना की जमीन

घोटाले में 13 अप्रैल 2023 को गिरफ्तार किया था। इसके बाद फिर ईडी ने अदालत

से बड़गाई अंचल से जुड़े मामले में अनुमति मिलने पर नौ अप्रैल को

गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। उसे चार दिनों तक पूछताछ के बाद कड़ी

सुरक्षा में कोर्ट में पेश किया था। फिर से अदालत ने रिमांड अवधि बढ़ाते

हुए सद्दाम को चार दिनों की पूछताछ की अनुमति दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें