झारखंड हाई कोर्ट से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को राहत बरकरार
रांची,
31 जनवरी । झारखंड हाई कोर्ट से भाजपा के गोड्डा सांसद निशिकांत
दुबे की क्रिमिनल याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने
उन्हें मिली राहत को बरकरार रखते हुए पीड़क कार्रवाई पर रोक के आदेश को अगली
सुनवाई तक विस्तार दिया।
निशिकांत दुबे की ओर से अधिवक्ता प्रशांत
पल्लव और पार्थ जालान ने पक्ष रखा। फिलहाल, अदालत ने इस केस की अगली
सुनवाई की तिथि निर्धारित नहीं की है। सांसद ने सचिवालय घेराव को लेकर
धुर्वा थाना में दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने के लिए याचिका दाखिल की है।





