मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

रेखा की खूबसूरती को फिर मिला मनीष मल्होत्रा का साथ, साड़ी में दिखा बेहद खास अंदाज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा रेखा अपने खास पहनावे और शालीन अंदाज के लिए हमेशा से चर्चा में रहती हैं। उम्र चाहे जितनी हो, रेखा हर बार कुछ ऐसा पहनती हैं, जो लोगों का दिल जीत लेता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने रेखा की कुछ नई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं। मनीष अक्सर बॉलीवुड सितारों के लिए शानदार कपड़े डिजाइन करते हैं।

अपनी पोस्ट में मनीष ने रेखा की कई फोटोज पोस्ट की हैं, जिसमें वह आइवरी और गोल्डन कलर की बनारसी साड़ी में नजर आ रही हैं। इस साड़ी को हाथ से बुना गया है और यह सिल्क लिनन से बनी हुई है। रेखा ने अपने लुक को एक छोटे से गोल्डन पर्स, कांच की चूड़ियों और बड़े-बड़े झूमकों के साथ पूरा किया है। उन्होंने बालों का सुंदर सा जूड़ा भी बनाया हुआ है। हर तस्वीर में रेखा पलकें झुकाए कैमरे की ओर पोज दे रही हैं।

मनीष मल्होत्रा ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, "हमारी साड़ियों के प्रति दीवानगी, चमक से लेकर बनावट तक, शिफॉन से लेकर हैंडलूम तक... ये एक सच्चा प्यार है... रेखा जी हमारी हाथ से बुनी सिल्क लिनन की आइवरी बनारसी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जो शाश्वत खूबसूरती और कारीगरी की विरासत का जश्न मनाती है।"

मनीष मल्होत्रा के इस पोस्ट पर फैन्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, "रेखा जी तो हमेशा रॉयल लगती हैं!" तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा, "उम्र के साथ आप और भी ग्रेसफुल होती जा रही हैं!" कुछ ने मजाकिया अंदाज में भी कमेंट्स किए और लिखा, "लगता है बारिश भी इनके लुक को देख कर और तेज हो गई!"

हर कोई रेखा के लुक की तारीफ कर रहा है और मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की भी खूब सराहना हो रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें