मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

चालक का अपहरण कर पाटन में लूटपाट के बाद हत्या का प्रयास

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
चालक का अपहरण कर पाटन में लूटपाट के बाद हत्या का प्रयास

पलामू। पलामू जिले के रेहला के बी मोड़ से रविवार रात हैदरनगर के कार चालक का अपहरण कर लूटपाट करने के बाद पाटन में हत्या की कोशिश की गई। ब्लेड से गला काट दिया, जबकि हाथ एवं शरीर के अन्य हिस्सों पर भी वार किया। एमआरएमसीएच में सोमवार को प्राथमिक उपचार के बाद चालक को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। चालक की पहचान हैदरनगर के पंसा गांव के 35 वर्षीय विनय कुमार चंद्रवंशी के रूप में हुई है।

घायल विनय के अनुसार रविवार की रात वह कार से एक रिश्तेदार को मेदिनीनगर सेवा सदन में भर्ती कराने आया था। वापस जा रहा था। इसी बीच रास्ते में रेहला के बी मोड़ के पास तीन अज्ञात लुटेरों ने कार रुकवाई और कहा कि हम जहां कहते हैं, वहां चलो। विनय ने इनकार किया तो लुटेरों ने हाथ में ब्लेड मार दिया। ब्लेड लगने के बाद विनय डर गया और लुटेरों की बात मान ली। लुटेरे उसे पाटन थाना क्षेत्र के कोरियाडीह लेकर चले गए। वहां पर लुटेरों ने विनय कुमार को कार से उतार कर उसके गर्दन पर ब्लेड से वार किया और उसके पास से मोबाइल और पैसे लूट लिए। लुटेरे उसे कार में बंद कर फरार हो गए।

सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा कि एक व्यक्ति घायल अवस्था में कार में पड़ा हुआ है।

ग्रामीणों ने विनय को कार से बाहर निकाला और उसे थाना जाने की सलाह दी। विनय किशनपुर ओपी गया और पुलिस को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने विनय को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया है।

सूचना मिलने के बाद पाटन और रेहला थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें