मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:13 · नई दिल्ली संस्करण

चतरा रेल लाइन परियोजना को लेकर सांसद कालीचरण बोले, अधिग्रहण प्रक्रिया तेज की जाएगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चतरा रेल लाइन परियोजना को लेकर सांसद कालीचरण बोले, अधिग्रहण प्रक्रिया तेज की जाएगी

चतरा। झारखंड के चतरा में रेल कनेक्टिविटी को मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही जमीनी स्तर पर काम शुरू होने को लेकर भाजपा सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि चतरा में रेल लाइन को लेकर काफी लंबे वक्त से सुनते आ रहे थे, लेकिन इस बार चतरा और गया रेल लाइन के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।

सांसद कालीचरण सिंह ने आगे कहा कि चतरा की भावनाओं को देखते हुए पीएम मोदी ने 75 किलोमीटर रेल लाइन के लिए अश्विनी वैष्णव को निर्देश दिया कि चतरा को रेल की सुविधा मिलनी चाहिए। चतरा का सौभाग्य है कि यह बड़ा काम किया जा रहा है। मेरे लोकसभा क्षेत्र का यह दूसरा बड़ा कार्य है।

उन्होंने कहा कि चिरमिरी रेल लाइन परियोजना की भी अधिसूचना जारी कर दी गई है।

सांसद ने कहा कि चतरा-गया रेल लाइन को स्पेशल स्टेटस दिया गया है। स्पेशल स्टेटस के अनुसार, 531 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। इसमें जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज की जाएगी और जितनी भी कठिनाइयां होंगी, उनको दूर किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि चतरा लोकसभा में 4-5 मुख्य परियोजनाएं हर विधानसभा की अलग-अलग हैं। अगले दो-तीन महीनों में फ्लाईओवर की भी समस्या दूर होकर टेंडर की ओर जा जाएगा।

परैया-चतरा नई रेल लाइन परियोजना बिहार और झारखंड को जोड़ने वाली एक अत्यंत महत्वपूर्ण रेलवे योजना है। रेल मंत्रालय की ओर से आधिकारिक तौर पर 'विशेष रेल परियोजना' का दर्जा दिया गया है। इसके साथ ही चतरा जिले के निवासियों की आजादी के बाद से चली आ रही लगभग 75 से 78 साल पुरानी मांग पूरी होने वाली है। रेल लाइन की कुल लंबाई 75.1 किलोमीटर होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें