मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:08 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन के लिए आए रिकॉर्ड आवेदन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। राज्य में संचालित 80 जिलास्तरीय मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में नामांकन के लिए शुक्रवार की शाम चार बजे तक 36,229 आवेदन प्राप्त हुए। उत्कृष्ट विद्यालयों में 8,984 सीटों पर नामांकन का लक्ष्य निर्धारित था। उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन के लिए इस बार ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों मोड से आवेदन लिए गए थे।आधिकारिक जानकारी के मुताबिक अब तक विभिन्न जिलों से 34,695 ऑफलाइन आवेदन आये हैं जबकि ऑनलाइन मोड से नामांकन के लिए 1534 आवेदन प्राप्त हुए। आवेदन करने वाले बच्चे दिनांक 18 से 21 मार्च तक प्रवेश परीक्षा से संबंधित एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा 22 मार्च को आयोजित की जायेगी। 30 मार्च को प्रवेश से संबंधित पहली मेधा सूची का प्रकाशन किया जाएगा। एक अप्रैल से सात अप्रैल, तक विद्यार्थियों का नामांकन लिया जायेगा। आठ अप्रैल से उत्कृष्ट विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो जायेगी।बढ़ाई गयी थी आवेदन की समय सीमाराज्य के मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन के लिए आवेदन करने की समय सीमा को बढ़ा दिया गया था। राज्य के सभी जिलों के उत्कृष्ट विद्यालयों में अपने बच्चों के नामांकन के लिए अभिभावक दूर-दराज से पहुंच रहे थे। अभिभावकों और बच्चों के उत्साह को देखते हुए समय सीमा को 15 मार्च तक बढ़ा दिया गया था।उत्कृष्ट विद्यालयों में मिलती है निःशुल्क शिक्षाराज्य के 80 जिलास्तरीय मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में निःशुल्क उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान की जाती है। सभी विद्यालय सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएससी) से मान्यता प्राप्त है। ये उत्कृष्ट विद्यालय स्मार्ट क्लास, खेल-कूद एवं तकनीकी कौशल प्रशिक्षण के साथ विज्ञान विषय के लैब, पुस्तकालय, प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक, लैंग्वेज लैब समेत कई आधुनिक सुविधाओं से युक्त है। इन उत्कृष्ट स्कूलों में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उनमें रचनात्मक, सामाजिक और भावनात्मक कौशल का भी विकास किया जाता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें