मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:08 · नई दिल्ली संस्करण

पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर री-पोलिंग : मतदाताओं में दिखा उत्साह, बोले- पहले से बेहतर हैं इंतजाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर री-पोलिंग : मतदाताओं में दिखा उत्साह, बोले- पहले से बेहतर हैं इंतजाम

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच दक्षिण 24 परगना जिले की डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम विधानसभा सीटों के 15 मतदान केंद्रों पर शनिवार को पुनर्मतदान हो रहा है।

सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है और शाम 6 बजे तक मतदान जारी रहेगा। इन 15 केंद्रों में से 11 बूथ मगराहाट पश्चिम में और 4 बूथ डायमंड हार्बर में स्थित हैं।

डायमंड हार्बर में पुनर्मतदान से पहले मतदाताओं में उत्साह और भरोसा देखने को मिला। एक मतदाता ने आईएएनएस से कहा, "मैं आज सुबह 6 बजे उठ गया था। यहां व्यवस्थाएं काफी अच्छी हैं, हमें किसी तरह का डर नहीं है।

पहले भी काम अच्छा हुआ था और हमें उम्मीद है कि आगे और बेहतर होगा।"

एक अन्य मतदाता ने कहा, "पहली बार भी मतदान ठीक से हुआ था, लेकिन इस बार व्यवस्थाएं और भी बेहतर हैं। हमें यहां कोई परेशानी नहीं हो रही। ऐसा अनुभव हमने पहली बार देखा है।"

वहीं, एक अन्य व्यक्ति ने बताया, "मैं पहले वोट डालूंगा और फिर काम पर जाऊंगा। यहां सब कुछ सुचारू रूप से चल रहा है और व्यवस्थाएं संतोषजनक हैं।"

एक मतदाता ने पिछले मतदान का जिक्र करते हुए कहा, "पिछली बार मशीन में खराबी आ गई थी, इसी वजह से दोबारा वोटिंग कराई जा रही है। इस बार सुरक्षा और इंतजाम दोनों अच्छे हैं।

बता दें कि यह पुनर्मतदान निर्वाचन आयोग के आदेश पर कराया जा रहा है। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी ने इन मतदान केंद्रों पर ईवीएम के साथ छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आयोग ने जांच के बाद इन बूथों पर दोबारा मतदान कराने का फैसला किया।

अब सभी की नजर 4 मई पर टिकी है, जब वोटों की गिनती की जाएगी और पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजे सामने आएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें