नहीं मिल रहा है जसीडीह स्थित कजरिया कॉलोनी वार्ड नंo 2 के लाभुकों को राशन
देवघर। देवघर-जिला में पीडीएस दुकानदारों की शिकायत रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार विभिन्न क्षेत्रों से इनकी शिकायतों का पुलिंदा बढ़ता ही जा रहा है। इसी क्रम में जसीडीह स्थित कजरिया कॉलोनी वार्ड नंo- 2 के पीडीएस लाभुकों ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को सम्मिलित रुप से एक आवेदन देकर डीलर रानी देवी वार्ड नंo-8 के द्वारा राशन नहीं दिए जाने की शिकायत किया है।
वहीं सभी ने आवेदन में दर्शाया है की हमलोगों को केवल एक बार वार्ड पार्षद के द्वारा ही राशन मिला है उसके बाद अभी तक सरकार द्वारा किसी प्रकार का राशन या अन्य कोई मदद नहीं मिली है।
बरहाल अभी कोरोना काल में लाचारों तक राशन उलब्ध नहीं हो पाना विभाग की कार्य शैली पर एक प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है।
आवेदन देने वाल में मुख्य रुप से अनुपम देवी,मंजू कुमारी,रेखा देवी,आशा देवी,लक्ष्मी देवी,सुष्मिता पांडे,गुड़िया कुमारी,जयदेव सिंह,मोहनी कुमारी,अनीसा देवी,ललिता सिन्हा, अर्चना सिन्हा,मंजू कुमारी ,मीनाक्षी झा शामिल हैं।





