मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · दोपहर 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री के आदेश के दो घंटे के अंदर बना राशन कार्ड व गांव वालों को शुद्ध पानी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आदेश के दो घंटे बाद गिरीडीह के बिरनी प्रखंड स्थित बराय गांव निवासी स्वर्गीय जीवलाल मंडल की पत्नी का राशन कार्ड निर्गत कर दिया गया। जबकि पिछले आठ माह से लाभुक राशन कार्ड हेतु प्रयासरत था। मुख्यमंत्री को इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त गिरीडीह बताया कि मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा स्वर्गीय जीवलाल मंडल की धर्मपत्नी इंद्रा देवी का राशन कार्ड बना दिया गया है। साथ ही अन्य योजनाओं का भी लाभ नियमानुसार इनको दिया जा रहा है।मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई थी कि पारा शिक्षक जीवलाल मंडल की एक वर्ष पूर्व इलाज के आभाव में मृत्यु हो गई। इलाज के लिए उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। आज जीवलाल मंडल का परिवार के सदस्य राशन की किल्लत का सामना कर रहें हैं। राशन कार्ड के लिए परिजन विगत आठ माह से दर दर भटक रहे हैं, लेकिन राशन कार्ड नहीं बन रहा।मुख्यमंत्री के आदेश के बाद मसलिया के बेलियाजोर जोजोटोला के ग्रामीणों को शुद्ध जल उपलब्ध करा दिया गया। इससे पूर्व गांव के लोग विगत एक माह से नदी का दूषित जल पीने को विवश थे। मुख्यमंत्री को उपायुक्त दुमका ने अवगत कराया कि गांव में खराब पड़े एक हैंडपंप को ठीक कर कर दिया गया है। दूसरा काफी क्षतिग्रस्त है, जिसे यथाशीघ्र ठीक कर ग्रामीणों को पानी उपलब्ध करा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई थी कि दुमका के मसलिया प्रखंड स्थित जोजोटोला के गरीब आदिवासी नदी का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। मुख्यमंत्री से गांव के लोगों को स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध कराने का आग्रह किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें