मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के सम्मेलन में हिस्सा लेने स्वामी समर्थक रवाना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ,

22 फरवरी। समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद अपनी अलग

राजनीतिक पार्टी बनाने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थकों में खासा

उत्साह है। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए

बड़ी संख्या में स्वामी समर्थक लखनऊ से दिल्ली रवाना हुए। दिल्ली के

तालकटोरा स्टेडियम के सम्मेलन में उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और

दिल्ली से बड़ी संख्या में स्वामी समर्थक पहुंच रहे।

गुरुवार

को दिल्ली के तालकटोरा मैदान में स्वामी प्रसाद मौर्य पूरे दमदारी से

राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी का सम्मेलन करेंगे। सम्मेलन के मंच से पार्टी

की औपचारिक घोषणा कर जिम्मेदार साथियों को पार्टी का पद सौपेंगे। सम्मेलन

के लिए स्वामी प्रसाद पहले से दिल्ली में मौजूद है और बागडोर सम्भाले हुए

हैं।

लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश से हजारों की संख्या में स्वामी

समर्थकों को सम्मेलन में बुलाया गया है। भोर के समय ट्रेन से दिल्ली रवाना

हुए जेपी मौर्य ने कहा कि 22 फरवरी का दिन ऐतिहासिक है। हमारे नेता स्वामी

प्रसाद अपनी राजनीतिक पार्टी की घोषणा कर रहे है। राष्ट्रीय शोषित समाज

पार्टी के सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में

समर्थकों का दिल्ली में पहुंचना हो रहा है।

उन्होंने कहा कि

राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी अपने नाम की तरह ही उन वर्ग के लिए कार्य

करेगी, जिसे अभी तक उनका अधिकार नहीं मिल सका है। राजनीति क्षेत्र में यह

पार्टी मिसाल कायम करेगी। स्वामी प्रसाद मौर्य ने सदैव से शोषित समाज को

उपर उठाने का काम किया है और आगे भी करेंगे। इसके लिए शोषित वर्ग के लोगों

की सम्मेलन में बड़ी उपस्थिति रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें