मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

पति ने साथियों संग पत्नी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने रात में कराया अंतिम संस्कार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायबरेली,। रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना आ रही है, जिसमें पति

ने साथियों के साथ मिलकर पत्नी का गैंगरेप किया और उसके बाद उसकी मौत हो

गई। शनिवार देर रात पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार करा

दिया। जिसके बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है,हालांकि पुलिस के आलाधिकारी

कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

उल्लेखनीय है कि बछरावां थाना क्षेत्र

के चुरुआ गांव में उत्तराखंड के रहने वाली महिला का विवाह जीतू के साथ हुआ

था। आरोप है कि गुरुवार रात जीतू ने रात में अपने कमरे में साथियों के साथ

मिलाकर शराब पी और पत्नी के साथ मिलकर सभी ने हैवानियत की, जिसकी वजह से

महिला की हालात बीहड़ गई और शनिवार की उसकी मौत हो गई। शनिवार शाम को जब

पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो दफनाने को लेकर स्थानीय ग्रामीण और

पुलिस के बीच काफी नोकझोंक हुई।

इस दौरान पुलिस ने लोगों को धमकाने

की भी कोशिश की और सफल भी रही। अंततः कोतवाल ने शव को कंधा देकर रात में

ही चिता लगवा दी। उधर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में

मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सिर में चोट होने के कारण

महिला की मौत हुई है, गैंगरेप जैसी घटना से इनकार किया है। इस पूरे मामले

में अभी तक जिले के किसी बड़े पुलिस अधिकारी का बयान नहीं आया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें