मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा और 10 हजार का जुर्माना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। अपर न्यायायुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत ने गुरुवार को दुष्कर्म मामले में दोषी करार बिनोद राम को 10 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माने की राशि नहीं देने पर एक साल की सजा काटनी होगी। बिनोद एयरपोर्ट थाना के ओबरिया नायक टोला निवासी है। घटना का 26 मार्च 2020 को अंजाम दिया गया था।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार जब युवती धान कुटाने मील गई थी। युवक ने उसे बहला-फुलसा कर उसे तालाब के किनारे लीची बागान की ओर ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। धमकी दी कि घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से हाथ धोना पड़ेगा। पीड़िता के पिता को इस घटना की जानकारी तीन दिन बाद 29 मार्च को हुई। इसके बाद पीड़िता ने युवक के खिलाफ एयरपोर्ट थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित युवक को 31 मार्च 2020 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले में सुनवाई के दौरान पीड़िता सहित सात गवाहों को अभियोजन की ओर से प्रस्तुत किया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें