मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:08 · नई दिल्ली संस्करण

धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों रह गए थे दंग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों रह गए थे दंग

मुंबई। स्पाई एक्शन थ्रिलर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस में ताबड़तोड़ कमाई करने में जुटी है। फिल्म की कहानी और कलाकारों के बेहतरीन अभिनय से धुरंधर का जादू हर भारतीय के सर चढ़कर बोल रहा है।

फिल्म में जियोपॉलिटिकल मुद्दे, गुप्त ऑपरेशन और देशभक्ति के तत्व मजबूती से उठाए गए हैं। ऐसे कई संवेदनशील और आम लोगों की पहुंच से दूर के मुद्दों को फिल्म में दिखाया गया है, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं।

सोमवार को निर्देशक आदित्य धर ने रणवीर का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

इस वीडियो में रणवीर ने पहली बार स्क्रिप्ट पढ़ने और कहानी सुनने के अनुभव को बताया। दरअसल, ये वीडियो एक इवेंट का है, जिसमें रणवीर कहते हैं कि जब उन्होंने पहली कहानी सुनी थी, तो वे इसे सुनते ही हैरान रह गए थे।

अभिनेता ने कहा, "जब सर ने मुझे ये कहानी सुनाई, मैं तो हक्का-बक्का रह गया था। मैंने सर से पूछा भी कि क्या ऐसा सच में होता है? सर ने कहा, हां बेटा, ऐसा भी होता है।

रणवीर ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा, "यह एक ऐसी दुर्लभ गुणवत्ता वाली फिल्म है, लेकिन बिना किसी दिखावे के। इसकी हर एक चीज बिल्कुल सही और विश्वसनीय तरीके से पेश की गई है, जो व्यावसायिक तौर पर सिनेमा में खास संतुलन बनाए रखता है।

ऐसी सफलता को पाना बहुत मुश्किल होता है, जहां कहानी गहरी हो लेकिन मनोरंजन भी टॉप हो। मुझे गर्व है कि मैं इसका हिस्सा हूं।"

आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म में भले ही रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिका अदा की हो लेकिन इसके हर एक किरदार की अपनी खासियत रही है। फिल्म में एक भारतीय अंडरकवर एजेंट जो पाकिस्तान में दुश्मन की मांद में घुसकर 'धुरंधर' का किरदार निभाता है।

बताया जाता है कि दानिश को दाउद इब्राहिम के किरदार में ढलने के लिए रोज 8-9 घंटे प्रोस्थेटिक मेकअप करना पड़ता था। वहीं, आर. माधवन का किरदार अजीत डोभाल से प्रेरित था। अक्षय खन्ना ने पाकिस्तानी गैंगस्टर और राजनीतिज्ञ रहमान बलूच की भूमिका निभाई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें