मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:50 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्व आईपीएस अधिकारी रंजीत प्रसाद का हार्ट अटैक से निधन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,। सीआईडी के आईजी से सेवानिवृत हुए रंजीत प्रसाद का

मंगलवार देर रात अचानक दिल का दौरा पड़ने से सैम्फोर्ड अस्पताल में निधन

हो गया।

बुधवार को परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार रंजीत प्रसाद

की छोटी बेटी लन्दन में रह कर पढ़ाई कर रही है। एक अगस्त को वह रांची

आएगी। उसके बाद रंजीत प्रसाद का पार्थिव शरीर उनके आवास ले जाया जाएगा।

अभी उनका पार्थिव शरीर सैम्फोर्ड अस्पताल के मोर्चरी में रखा गया। कुछ दिन

पूर्व ही उनका हार्ट सर्जरी हुआ था। वह रांची के सिटी एसपी एसीबी के एसपी

के पद पर रह चुके थे।

उनके निधन पर झारखंड पुलिस के कई वरीय

अधिकारी डीआईजी नौशाद आलम, एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा, रिटायर आईपीएस हेमंत

टोप्पो, रिटायर आईपीएस मदन मोहन लाल, एसीबी डीआईजी शैलेन्द्र कुमार

बर्णवाल सहित कई लोग पहुंचे।

उनके निधन पर पुलिस महकमे में शोक की

लहर है। रंजीत प्रसाद एक बहुत ही दयालु और ऊर्जावान पुलिस पदाधिकारी थे।

उल्लेखनीय है कि आईपीएस रंजीत प्रसाद मंगलवार को रिटायर आईपीएस एसोसिएशन

की जैप-1 स्थित खुखरी गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में भी शामिल हुए थे। इस

दौरान कई रिटायर आईपीएस की उनसे मुलाकात हुई थी। बैठक खत्म करने के बाद सभी

रिटायर आईपीएस झारखंड के नए प्रभारी डीजीपी अनुराग गुप्ता को बधाई देने

पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें