मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

रानीताल डैम में डूबे युवक का 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं, डीसी ने एनडीआरएफ बुलाने के दिए निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पलामू,

26 दिसंबर जिले के चैनपुर प्रखंड के रानीताल डैम में डूबे चैनपुर

बाजार के निवासी 40 वर्षीय धर्मेंद्र कमलापुरी का 24 घंटे बाद भी कोई

अता-पता नहीं चल सका है। स्थानीय मछली मारने वाले मछुआरों की मदद से ट्यूब

पर बैठकर जाल लगाकर शव ढूंढने की कोशिश की गई लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

इस बीच मंगलवार को रानी ताल डैम पहुंचे जिले के उपायुक्त शशि रंजन ने पूरी

स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अंचलाधिकारी संजय बाखला को एनडीआरएफ की टीम

बुलाकर बॉडी ढूंढने का निर्देश दिया।

इस मौके पर जिले के विकास आयुक्त रवि आनंद और नगर आयुक्त जावेद हुसैन भी मौजूद थे।

उल्लेखनीय

है कि सोमवार को दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने रानी ताल डैम गए धर्मेंद्र

कमलापुरी गहराई वाले हिस्से में डूब गया। उसके साथियों ने उसे बचाने का हर

संभव प्रयास किया था लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार को पूरे दिन उसकी तलाश

की गई लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। मंगलवार सुबह भी उसे ढूंढने का प्रयास

किया गया लेकिन कोई रिजल्ट नहीं निकला।

सूचना मिलने के बाद जिले के

उपायुक्त शशि रंजन उप विकास आयुक्त रवि आनंद एवं नगर आयुक्त जावेद हुसैन

मौके पर पहुंचे और अंचलाधिकारी से मामले की पूरी जानकारी ली। उन्होंने

रांची से एनडीआरएफ की टीम बुलाकर बॉडी ढूंढने का निर्देश दिया। इसके लिए

मैसेज भेजने का निर्देश दिया।

अंचलाधिकारी संजय बाखला ने बताया कि

इस सिलसिले में एनडीआरएफ को पूरे मामले से संबंधित फैक्स कर दिया गया है।

स्थानीय स्तर पर भी खोजबीन की जा रही है। सोमवार रात आठ बजे तक खोजबीन की

गई। मंगलवार सुबह छह बजे से ढूंढा जा रहा है। आशंका है कि डूबने के बाद

युवक पत्थर में दब गया होगा। उसकी तलाश तेज कर दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें