मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:56 · नई दिल्ली संस्करण

रणदीप हुड्डा ने रोमांटिक अंदाज में दी पत्नी लिन लैशराम को जन्मदिन की बधाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रणदीप हुड्डा ने रोमांटिक अंदाज में दी पत्नी लिन लैशराम को जन्मदिन की बधाई

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम के घर जल्द ही खुशखबरी आने वाली है। कपल ने अपनी दूसरी शादी की सालगिरह के मौके पर प्रेग्नेंसी की खबरों को फैंस के साथ शेयर किया था।

अब अभिनेता ने अपनी पत्नी को जन्मदिन की बधाई बेहद प्यारे और खास तरीके से दी है।

अभिनेता रणदीप हुड्डा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वे अपनी पत्नी लिन लैशराम के साथ दिख रहे हैं।

फोटो में अभिनेता ने लिन के बेबी बंप पर हाथ रखा है। फोटो में बेबी बंप साफ दिख रहा है। पत्नी पर ढेर सारा प्यार लुटाते हुए रणदीप ने कैप्शन में लिखा, "जन्मदिन की घाणी ए छिकमा बधाई डार्लिंग। जैसे ही तुम मां बनने के इस खूबसूरत नए पड़ाव में कदम रख रही हो, मैं तुम्हारी ताकत, तुम्हारी खूबसूरती और तुम्हारे बेपनाह प्यार को देखकर पहले से ही हैरान हूं। तुम्हें यह सब करते हुए देखकर मुझे तुमसे फिर से प्यार हो जाता है।

यह तुम्हारे लिए, हमारे लिए, और उस जादू के लिए जो हम साथ मिलकर बना रहे हैं, जन्मदिन मुबारक हो।"

अभिनेता के पोस्ट पर यूजर्स भी प्यार लुटा रहे हैं और हार्ट इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। बता दें कि 29 नवंबर को फोटो शेयर कर अभिनेता ने नन्हें मेहमान के आने की खुशखबरी दी थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "दो साल का प्यार, रोमांच, और अब... लिटिल वाइल्ड वन ऑन द वे।"

बता दें कि अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम ने 29 नवंबर 2023 को मणिपुरी मैतेई रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी।

दोनों ने परिवार के करीबी सदस्यों और दोस्तों के बीच शादी की रस्मों को पूरा किया था। कपल की पहली मुलाकात 2011 में नसीरुद्दीन शाह के थिएटर में हुई थी। वहां दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई। वे थिएटर में लिन के सीनियर थे और बहुत मदद भी करते थे और उनके अच्छे व्यवहार के कारण ही लिन भी उन्हें पसंद करने लगी। रणदीप और लिन ने शादी से पहले कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया था। हालांकि कल्चर अलग होने की वजह से परिवार काफी समय तक शादी के खिलाफ था, लेकिन परिवार को मनाने के बाद कपल ने शादी कर ली।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें