मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:00 · नई दिल्ली संस्करण

रांची में युवक की हत्या के मामले का खुलासा, पति-पत्नी सहित तीन गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रांची में युवक की हत्या के मामले का खुलासा, पति-पत्नी सहित तीन गिरफ्तार

रांची। रांची पुलिस ने टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र में कमलेश कुमार नामक युवक की नृशंस हत्या के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में शिवनाथ कुमार सिंह (33), उसकी पत्नी अंगिता देवी (28) और साहिल राजा (19) शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक कमलेश कुमार का अंगिता देवी के साथ कथित अवैध संबंध था, जिसे लेकर शिवनाथ कुमार सिंह ने हत्या की योजना बनाई।

इस साजिश में साहिल राजा ने भी सहयोग किया।

पुलिस के मुताबिक, कमलेश कुमार की हत्या अनगड़ा थाना क्षेत्र के जानुम हाहे स्थित एक घर में की गई थी। हत्या के बाद शव को हाईवा ट्रक में लादकर टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र के मानकीडीपा रिंग रोड के पास लाया गया। वहां शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया और दुर्घटना का रूप देने के लिए ट्रक का अगला पहिया शव पर चढ़ा दिया गया, ताकि मामला सड़क हादसे जैसा प्रतीत हो। हालांकि, पुलिस की जांच में यह हत्या का मामला साबित हुआ।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल एक हाईवा ट्रक, एक स्कूटी और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस वारदात की जांच के लए रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देश पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम का नेतृत्व सीनियर डीएसपी (मुख्यालय) प्रथम अमर कुमार पांडेय कर रहे थे।

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, विशेषकर मोबाइल लोकेशन के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर छापेमारी की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

इस संबंध में टाटीसिल्वे थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई में टाटीसिल्वे थाना प्रभारी हंसे उरांव, नामकुम थाना प्रभारी राम नारायण समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी, तकनीकी शाखा और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें