मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:12 · नई दिल्ली संस्करण

रांची के नए उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने पदभार संभाला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। रांची के नये उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने मंगलवार को समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर पूर्व उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने उन्हें शुभकामनाएं दी। पदभार ग्रहण करने के बाद उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि त्योहार के सीजन की शुरुआत हो रही है। जिला प्रशासन की प्राथमिकता शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार संपन्न कराना है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पंचायत स्तर पर बेहतर तरीके से पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। आगामी विधानसभा चुनाव से संबंधित तैयारियों पर उपायुक्त ने कहा कि पूर्व से ही तैयारियां की गई हैं, उसे आगे बढ़ाया जाएगा। सभी पदाधिकारी अनुभवी हैं। हम टीमवर्क के साथ सभी चुनौतियों का सामना करेंगे।मंजूनाथ भजंत्री 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें