मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:22 · नई दिल्ली संस्करण

लोड शेडिंग की परेशानी से जूझ रहे हैं रांचीवासी ,कई इलाकों में दिनभर बाधित रही बिजली आपूर्ति

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची: राजधानी रांची में इन दिनों बिजली कटने की समस्या से लोगों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह, दोपहर, शाम और देर रात राजधानी के विभिन्न मोहल्लों में पावर कट की समस्या देखने को मिल रही है। राजधानी के सदर इलाके के कोकर, न्यू नगर, बूटी बस्ती, बरियातू के जोड़ा तालाब मोहल्ला, कुसुम बिहार कॉलोनी, हरिहर सिंह रोड, मोरहाबादी तो वहीं मध्य रांची के हरमू कॉलोनी, सहजानंद चौक, किशोरगंज कॉलोनी में बिजली की समस्याओं से लोगों को जूझना पड़ रहा है। सुबह और दोपहर में बिजली कटने से लोगों को नित्य क्रियाओं के लिए भी खासा परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं दोपहर में बिजली नहीं रहने की वजह से कई बड़े निजी कार्यालयों में लोगों का घंटों तक काम बाधित रहा। मालुम हो कि पिछले सप्ताह तेनुघाट थर्मल पावर स्टेशन के एक यूनिट के ठप होने की वजह से करीब 600 से 700 मेगावाट बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई है। हालांकि तेनुघाट थर्मल पावर स्टेशन के एक यूनिट ठप होने से राजधानी में लोड शेडिंग की बढ़ती समस्या को देखते हुए तेनुघाट थर्मल पावर स्टेशन पर वैकल्पिक व्यवस्था की गई। इसके बावजूद राजधानी सहित आसपास के क्षेत्रों में लोड शेडिंग की समस्या बनी हुई है। वहीं राजधानी को बिजली सप्लाई करने वाली सिकदरी स्थित हाइड्रल थर्मल प्लांट भी बाधित है. सिकदरी हाइड्रल पावर प्लांट में पानी कम रहने की वजह से भी बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है।

राष्ट्रीय सागर संवाददाता

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें